Home » न गुलाब, न अंगूठी प्रपोज करने की प्रकिया है काफी अनोखी, आप भी देखिए

न गुलाब, न अंगूठी प्रपोज करने की प्रकिया है काफी अनोखी, आप भी देखिए

हर किसी को अपना प्यार का इजहार करना एक कठिन कार्य लगता है। और यदि प्रपोज कर दे तो वो उसके जीवन का बेहद खास दिन बन जाता है। अपनी-अपनी प्रेयसी को दिल की बात कहने का हर किसी का तरीका अलग होता है। हालाकि ज्यादातर लोग अगर बात लड़कों की बात की जाए तो वो दिन किसी सपने की तरह मानते हैं। हर एक लड़की चाहती है उसका प्रेमी किसी अनोखे तरीके से प्रपोज करे।

आजकल लोग लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए गुलाब, अंगूठी और रोमेंटिक लोकेशन पर जाकर प्रपोज करते हैं। लेकिन इस डिजिटल समय में इस लड़के प्रपोज करने का तरीके को ही देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए कीबोर्ड को ही बदल डाला। अब जब लड़के ने प्रपोज करने के लिए इतनी क्रिएटिविटी की तो लड़की का इंप्रेस होना तो जायज था। लड़के ने इस कहानी को दुनिया के सामने शेयर कर दिया इसे देख लोग हैरान रह गए।

ना रिंग, ना गुलाब, फिर भी प्रपोजल बनाया खास

अपनी प्रेम कहानी को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए शख्स ने बताया कि अपनी गर्लफ्रेंड तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उसने कीबोर्ड के सारे बटन को ही रीअरेंज कर ड़ाला और लड़की से अपने दिल की बात कह दी। दरअसल लड़के ने कीबोर्ड पर लिखा, ‘ Be my girlfriend Sayang.’ जिसे देखने के बाद लड़की इतनी इम्प्रेस हो गई, कि बिना देर किए उसने हां कह दिया। ट्विटर पर इस कहानी को शेयर करते हुए कहा कि मैं इस बारे में कभी चुप नहीं रहूंगी।

लाखों लोगों को आय़ा पसंद

प्रपोज का ये अनोखा तरीका देखकर हर कोई हैरान है। इस तरीके को लोगों ने खूब शेयर किया है। जिस अकाउंट से पोस्ट शेयर हुआ है उसके 1000 से भी कम फॉलोअर्स है लेकिन इस पोस्ट को 2.5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लाखों लोग इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd