इन दिनों लगातार मौसम अपना मिजाज बदल रहा है कभी तेज धूप तो कभी इतनी सर्दी की बिस्तर से उठने की इच्छा न हो। मौसम जैसे-जैसे बदलता है, हमारा शरीर भी अपने आप को उस वातावरण में ढालने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार इस प्रक्रिया में असफल हो जाता है और हमारी तबियत बिगङ जाती है।
मौसम के बदलते मिजाज के साथ हमारी परेशानियां भी बढने लगती है। बदलते मौसम की वजह से हमें बुखार,सर्दी-खांसी,थकान तथा कमजोरी होना आम बात है। कई बार इन बीमारियों से हम घर के नुस्खे अपनाकर ठीक हो जाते हैं। वहीं, कई बार हमें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन इन सभी कठिनाईयों से आप निवारण पा सकते हैं। जी हां, रोजाना केवल 5 ड्रींक दिनचर्या में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर किस ड्रिंक की बात कर रहे हैं हम….
1. नारियल पानी
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-19.png)
नारियल पानी किसी भी प्रकार के बीमारी में पीना आम बात है। यदि हम अपनी स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी के साथ डॉक्टर के पास जाते हैं तो उनका पहला सुझाव नारियल पानी होता है। आपने सोचा है कि ऐसा क्यों है? इसका जवाब है नारियल पानी की विशेषताएं, नारियल पानी पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करते हैं तो आप कब्ज, हैजा और अन्य पाचन संबंधी दिक्कतों से दूर रहेंगे।
2. आंवला और अदरक का जूस
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-20.png)
यदि आप अपने दिन की शुरूआत रोजाना ताजे आंवले के जूस में एक चम्मच अदरक का जूस मिलाकर पीने से करेंगे तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह हाई ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दूर तथा मेटाबॉलिज्म स्तर को तेज करने में मदद मिलती है।
3. सफेद पेठे का जूस
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-21.png)
यह सुनने में काफी अटपटा लग सकता है लेकिन यह जूस शरीर की पोषक तत्वों को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन और कम कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा यह शरीर के चर्बी को भी दूर करने में मदद करती है।
4. गर्म नींबू पानी
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-22.png)
यदि आप रोजाना बिना चीनी वाला हल्का गर्म नींबू पानी पीते हैं तो इससे आप अपच की शिकायत को दूर कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन से जुङी समस्याएं दूर करता हैं। साथ ही नींबू पानी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बदबू से राहत दिलाते हैं।
5. हर्बल वाली चाय
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-23.png)
हर्बल चाय कई तरह की जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनाई जाती है। यह बीजों या फलों से के मिलावट से भी बनाई जाती है, जो कई प्रकार के गुणों का भंडार होते हैं। इसके अलावा इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होते है वहीं, कैफीन की मात्रा कम होती है।
By Anupam Tiwari