Home » सिर्फ आम ही नही इसके छिलके भी हैं बेहद फायदेमंद, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सिर्फ आम ही नही इसके छिलके भी हैं बेहद फायदेमंद, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मी आते ही बाजार में आम उपलब्ध हो जाते हैं। फलों का राजा कहें जाने वाला आम लगभग हर किसी को पसंन्द होता है। आमतौर लोग आम खाकर इसके छिलके और गुठली फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आम के छिलके आम के फल से ज्यादा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। आइए आपको आम के छिलके के फायदे बताते हैं। 

झुर्रियों से पाएं मुक्ति

आम के छिलके से चेहरे की झुर्रियों से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आम के छिलके को सुखा लें, फिर उसे बारीक पीसकर उन्हें गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा लें। एक सप्ताह के अंदर चेहरे पर निखार बढ़ता दिखेगा।

कैंसर को रखता है दूर

आम के छिलकों में पाए जाने वाले नेचुरल तत्व से शरीर में मरी हुई कोशिकाएं पनपना रूक जाती है। इसकी वजह से कैंसर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है, सिर्फ इतना ही नहीं बॉडी भी इससे फिट और आकर्षक रहती है।

जैविक खाद का भी गुण

आम के छिलकों में कॉपर, फोलेट और विटामिन, बी6, ए और सी काफी मात्रा में पाई जाती है। छिलके में फाइबर होता है, जिसका इस्तेमाल जैविक खाद के रूप में किया जाता है।

पिंप्लस से मिलता है छुटकारा

गर्मियों में होने वाले पिंप्लस और चेहरे पर मुहासे को भी ये खत्म कर देता है। इसके लिए सबसे पहले आम के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। और फिर फुंसी में लगाना शुरू कर दें, देखेंगे कुछ ही दिन में फुंसी से आपको छुटाकार मिल जाएगा। 

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से है भरपूर

आम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में जो फ्री रेडिकल्स होते हैं वह आंखों, दिल और स्किन के लिए बेहद खतरनाक होते हैं इसे दूर करते है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd