हिन्दू धर्म में माघ महीना कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। यानी इस साल माघ महीने की शुरुआत 26 जनवरी 2024 से हुई है, जो 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस माह का बहुत ही विशेष महत्व है क्योंकि विभिन्न त्योहारों को मनाया जाता है। ऐसे में आपको माघ महीने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा जीवन भर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,सिक्के और चांदी के बर्तन, पीतल का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इसके साथ ही मूली, शराब, मांस आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि पौराणिक कथाओं में इस तरह की मान्यता है कि जो लोग इसका पालन नहीं करते हैं उन्हें जीवन भर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें, इस माघ महीने में स्नान-दान आदि आध्यात्मिक क्रियाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने कई सनातन धर्म को मानने वाले लोग गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करते है। जिससे भगवान् विष्णु की कृपा से शुभ फल प्राप्त होता है।
स्वदेश समूह इस लेख मे दी गई जानकारी तथा सामग्री किसी प्रकार की गारंटी या प्रामाणिकता पर आधारित नहीं है। हमारे तरफ से यह न्यूज विभिन्न माध्यमों तथा इंटरनेट पर दी गई जानकारी के द्वारा आप तक पहुँचाई गई है। पाठक इसे एक खबर के तरह हीे लें। हमारा उद्देश्य आप तक सूचना पहुँचाना है। यदि पाठक इसे किसी तरह से उपयोग करते हैं तो इसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।