Home » इस विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें क्या है इस दिन की इतिहास और महत्व

इस विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें क्या है इस दिन की इतिहास और महत्व

भारत कई राज्यों को मिलकर एक देश बनता है, जहां हर राज्य की अपनी एक अलग विशेषता है। हर राज्य की अलग अलग संस्कृति, खूबसूरती और पर्यावरण लोगो को अपनी और आकर्षित करते है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी राज्य अपने अंदर एक खूबसूरत वातावरण समेटे हुए है और सभी राज्यों की अपनी ऐतिहासिक महत्व और पहचान है। जो हर साल लाखों पर्यटको को अपने तरफ आकर्षित करती है। इतनी विविधताओं वाले देश की आबादी भी इन विभिन्नता और अलग संस्कृतियों से परिचित नहीं है। इसीलिए दुनियाभर के देशों को भी भारत के पर्यटन से परिचित कराने के लिए हर साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

भारत में मौजूद पर्यटन स्थल यहाँ की अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाते है। पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार व देश की जीडीपी में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके लिए भी पर्यटन दिवस मनाने की आवश्यकता महसूस की गई। भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और विश्व भर के सारे देशो को अपनी खूबसूरती से पहचान करने के लिए हर वर्ष 27 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। आइये जानते है इस दिन के इतिहास और महत्व और साल 2024 के राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के थीम के बारे में।

क्या है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का इतिहास?

देश में पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत भारत की आजादी के अगले वर्ष यानी 1948 से हो गई थी। साल 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की स्थापना की गयी थी। पर्यटन कैसे देश के विकास में सहयोग दे सकता है इस महत्व को समझते हुए और आजाद भारत में इसे बढ़ावा देने की पहल स्वरूप सबसे पहले पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया। इसके गठन के लगभग तीन साल बाद यानी 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालयोंकी शुरुआत हुई। फिर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी पर्यटन कार्यालयों की स्थापना हुई। वर्ष 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की स्थापना हुई।

क्यों महत्वपूर्ण है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस?

पर्यटन भारत की समृद्धता से सभी को परिचित कराने का एक माध्यम है। इसके जरिए पूरे विश्व को भारत की ओर आकर्षित किया जा सकता है।राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय में मौजूद पर्यटन स्थलों का देश ही नहीं दुनियाभर में प्रचार करना है। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी देश के पर्यटन का विशेष योगदान है। इसके अलावा पर्यटन हर एक देश के लिए रोजगार का बहुत बड़ा साधन होता है, ऐसे में भारतीय पर्यटन के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता को महसूस किया गया। वैश्विक स्तर पर पर्यटन के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मूल्यों से लोगों को जागरूक कराने के उद्देश्य से पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एक मकसद रोजगार को भी बढ़ावा देना होता है।

क्या है साल 2024 राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम?

हर साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल पर्यटन दिवस 2024 का विषय ‘सतत यात्राएं, असामयिक यादें “स्टेबल जर्नी, टाइमलेस मेमोरी” है। यह थीम जिम्मेदार और सचेत यात्रा की अवधारणा पर जोर देती है।

by Anjali Rani

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd