Home » सरकार ने सोने के कुछ आभूषणों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इंपोर्ट पॉलिसी में भी किया संशोधन

सरकार ने सोने के कुछ आभूषणों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इंपोर्ट पॉलिसी में भी किया संशोधन

  • सरकार ने सोने के आभूषणों के आयात नीति में बदलाव किया है।
  • सरकार ने आयात किये जाने वाले वस्तुओं के आंकड़े भी जारी किये हैं।
  • सरकार ने भारत-यूएई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया है।
    नई दिल्ली ।
    भारत सरकार ने सोने के आभूषणों पर अहम फैसला लिया है। सरकार ने कई वस्तुओं के साथ ही सोने के आभूषणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का मानना है कि इससे कई गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात को भी कम करने में मदद मिलेगा। अब सोने के आभूषणों को आयात करने के लिए आपके पास लाइसेंस होना अनिवार्य कर दिया है। भारत-यूएई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। डीजीएफटी ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है जिसमें ये बताया गया है कि कई उत्पादों की आयात-नीति पर संशोधन किया गया है।
    आयात दरों में आई गिरावट
    चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई के दौरान मोती, कीमती पत्थरों के आयात में कमी आई है। अब ये 25.36 फीसदी घटकर 4 बिलियन डालर हो गया है। वहीं इस अवधि में सोने का आयात 40 फीसदी घट गया है। अब ये केवल 4.7 बिलियन रह गया है। कुल वस्तु आयात 10.24 फीसदी कम होकर अब 107 बिलियन डालर हो गया है। वहीं, वस्तु व्यापार का आयात 37.26 बिलियन हो गया है। ये अप्रैल- मई में 40.48 बिलियन था। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई में कुछ सोने के आभूषणों का आयात 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा। यह मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और अमेरिका जैसे देशों से आयात किया गया था।
    केंद्र ने राज्य सरकारों को दिए 7,532 करोड़ रुपये
    केंद्र सरकार ने कल राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए 22 राज्य सरकारों को 7,532 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd