बॉलीवुड अभिनेता और निवेशक सुनील शेट्टी ने एक फूड डिलीवरी ऐप वायु लॉन्च किया है। आज यानी मंगलवार को लॉन्च हुआ इस ऐप से स्विगी और जोमैटो को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक इस फूड डिलीवरी ऐप का उद्देश्य जीरो कमीशन प्लेटफॉर्म वाले रेस्टोरेंट की पेशकश करना है।
‘वायु’ ऐप की सर्विसेस मुंबई में शुरू
इस ऐप के फाउंडर डेस्टेक होरेका के अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे हैं। गौरतलब है कि ‘वायु’ ऐप होटल और रेस्टोरेंट को बिना किसी कमीशन के फूड डिलीवरी के लिए ऑर्डर लॉग करने में मदद करेगा। इस ऐप की सर्विसेस मुंबई से शुरू हुई हैं। हालाकि बहुत जल्द ही देश के मैट्रो सिटी जैसे शहरों लॉन्च किया जाएगा।
25,000 से ज्यादा हुए डाउनलोडर्स
वायु को मुंबई का इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आहार (AHAR) सपोर्ट करता है। यह ऐप मुंबई BMC, मीरा भायंदर, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, पालघर आदि के ज्यादातर हिस्सों से भी रेस्टोरेंट्स को ऑनबोर्ड कर रही है। अभी तक इस ऐप पर 1500 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स रजिस्टर हैं व 25,000 से ज्यादा डाउनलोडर्स हैं। ऐप को महेश लंच होम, भगत ताराचंद, बनाना लीफ, शिव सागर, गुरु कृपा, कीर्ति महल, फारसी दरबार और लाडू सम्राट समेत कई रेस्टोरेंट्स को आनबर्ड किया है।
स्टार्टअप्स के ब्रांड एंबेसडर हैं सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी स्टार्टअप्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके पहले भी कई स्टार्टअप में इन्वेस्ट कर चुके हैं। पिछले साल ही एक फिटनेस स्टार्टअप एक्वाटीन में इन्वेस्ट किया था। अभी उनके 2023 में भी कई स्टार्टअप्स में निवेश करने के प्लान हैं। सुनील ने कहा, ‘मैं ग्रेट फाउंडर्स और ग्रेट आइडियाज का समर्थन करता रहूंगा, लेकिन यह भी सुनिश्चित करूंगा कि वे अच्छा मैनेजमेंट करें।’