Home » देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हुंडई

देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हुंडई

साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है। कंपनी दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में आईपीओ ला सकती है। इस तैयारी से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंपनी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर लगभग 10% हिस्सेदारी बेचेगी। इस हिसाब से प्रस्तावित आईपीओ करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। 2022 में सरकार ने एलआईसी में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का आईपीओ लाया गया था।

चौथी बड़ी लिस्टेड ऑटो कंपनी होगी


आईपीओ के लिए हुंडई मोटर इंडिया की कई बैंकों से बात चल रही है। अगर हुंडई मोटर इंडिया शेयर मार्केट में लिस्ट होती है तो ये मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी। हुंडई मोटर इंडिया मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है।

जनवरी में हुंडई की बिक्री 14% बढ़ी


हुंडई मोटर इंडिया की थोक वाहन बिक्री जनवरी 2024 में सालाना आधार पर 8.5% वृद्धि के साथ 67,615 यूनिट रही। कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14% वृद्धि के साथ 57,115 यूनिट रही। जनवरी 2023 में घरेलू बिक्री 50,106 यूनिट थी। एक्सपोर्ट की बात करें तो हुंडई ने जनवरी 2024 में भारत से 10,500 यूनिट दूसरे देशों को भेजीं। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14% कम है। जनवरी 2023 में कंपनी ने 12,170 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd