Home » सीबीएसई ने जारी किया परीक्षा परिणाम, लड़कियों ने लड़कों को दी मात

सीबीएसई ने जारी किया परीक्षा परिणाम, लड़कियों ने लड़कों को दी मात

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वी औऱ 10 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष लड़को के मुकाबले लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल कक्षा 12वीं में 84.67 प्रतिशत लड़के तो 90.68 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं कक्षा 10वीं में CBSE कुल 93.12% विधार्थियों ने सफालता प्राप्त की है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। सीबीएसई स्‍टूडेंट्स अपना परिणाम resuts.cbse.nic.in या cbseresuts.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। या इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्‍ट चेक करने के लिए इन तरीके से चेक कर सकते हैं। 

इन वेबसाइट के माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं।

cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in

results.gov.in
DigiLocker
UMANG

इस तरह चेक करें परिणाम

CBSE 12वीं और 10वीं का रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक करने के लिए स्‍टूडेंट्स के रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी रखना होगा। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग पर भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है। 

शिक्षा मंत्री का ट्वीट 

सीबीएसई 12वीं के रिजल्‍ट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा, मेरे युवा मित्रों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने #CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह सफलता पर खुशी मनाने और साल भर की कड़ी मेहनत के फल को संजोने का क्षण है। सुखद और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd