Home » सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 94.25 फीसदी लड़कियां तो 92.72% लड़के हुए सफल

सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 94.25 फीसदी लड़कियां तो 92.72% लड़के हुए सफल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 93.12% विधार्थियों ने सफालता पाई है। इस वर्ष फिर छात्राओं ने छात्रों के से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल 94.25 फीसदी लड़कियां तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी यहां भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं।

गौरतलब है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। इस परीक्षा में 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से केवल 21 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं।

यहां भी त्रिवेंद्रम ने मारी बाजी

त्रिवेंद्रम जोन ने 99.91 फीसदी बच्चें पास हुए हैं। यानी यहां भी एक बार फिर त्रिवेंद्रम ने बाजी मारी है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है। 10वीं में 1.95 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ऊपर स्कोर किया है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd