केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले 87.33% बच्चे पास हुए हैं। इस साल बोर्ड ने पहले ही ऐलान किया था इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी।
लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 फासदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार लड़कियों ने लड़को से अधिक सफालता प्राप्त किया है। इस बार जहां लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 90.68% रहा तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत 84.67% रहा यानी लड़कों की तुलना में लड़कियो 6% बेहतर रहीं।
पिछले साल से कमजोर रहा परिणाम
इस साल का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम रहा। सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुई थीं। वहीं पिछले वर्ष 94% लड़कियां पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% लड़कियां ही पास हुई हैं।
त्रिवेंद्रम नम्बंर वन तो नोएडा पिछड़ा
त्रिवेंद्रम जोन को उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 99.91 फीसदी के साथ नम्बंर वन साबित हुआ। तो नोएडा सबसे कम पास प्रतिशत 80.36 फीसदी रहा। वहीं बेंगलुरु 99.67 फीसदी पास प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, इसके बाद चेन्नई 97.40 फीसदी और दिल्ली वेस्ट 93.24 फीसदी क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।