झारखण्ड के 7 ऐसा प्रसिद्ध मंदिर जहाँ एक बार जरूर दर्शन करने जाएं

वैद्यनाथ मन्दिर भारतवर्ष के झारखण्ड राज्य के देवघर नामक स्‍थान में अवस्थित एक प्रसिद्ध तीर्थस्थलों और 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। इसे भगवान शिव का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।

बाबा वैद्यनाथ की नगरी में अपनी सुंदरता एवं वास्तुकला का अनूठा संगम नौलखा मंदिर देवघर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।

देउड़ी मंदिर या देउड़ी दिरि भारत के झारखंड राज्य के रांची जिले में तामाड़ के दिउरी गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल है, जहां आदिवासी और हिंदू संस्कृति का संगम देखा जा सकता है।

रजरप्पा भारत के झारखण्ड राज्य के रामगढ़ ज़िले के चितरपुर सामुदायिक विकास खंड में स्थित एक जलप्रपात और हिन्दू तीर्थस्थल है। यह दामोदर नदी में भेड़ा नदी (भैरवी नदी) का संगमस्थल है।

शिखरजी या श्री शिखरजी भारत के झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है जो विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है।

ब्रह्मांड की देवी, देवी भुवनेश्वरी को समर्पित, भव्य भुवनेश्वरी मंदिर, भुवनेश्वरी पहाड़ी (लगभग 500 फीट) के ऊपर स्थित है। जमशेदपुर का सबसे ऊँचा स्थान, यह शहर के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।