Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सागर में डेढ़ किलोमीटर जन आभार यात्रा में जगह-जगह किया गया बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत, अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सागर में डेढ़ किलोमीटर जन आभार यात्रा में जगह-जगह किया गया बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत, अभिनंदन

  • जगह-जगह मुख्यमंत्री का बुंदेली परंपरा और संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया।
    भोपाल।
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर में प्रथम नगर आगमन पर निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार यात्रा में जिलेवासियों ने बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। वही बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में दीपावली पर्व की तर्ज पर आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डेढ़ किलोमीटर की जन आभार यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्र-छात्राओं, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह स्वागत वंदन किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हेलीपैड के नजदीक ही विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भेंटकर ज्ञापन सौंपा। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़ किलोमीटर का था। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे। जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा , सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री गोपाल भार्गव,विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। जन आभार यात्रा वाहन के आगे मीडिया के वाहन को पूरी यात्रा को कवर करने के लिए प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। वही यात्रा में शामिल एक दर्जन से अधिक अखाड़े अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह बुंदेली नृत्य का प्रदर्शन भी किया जा रहा था।

इन कार्यों का सीएम मोहन करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री मोहन सागर जिले के 62.03 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल, 13.87 करोड़ के ट्रांसपोर्ट नगर और मैकेनिक्स कॉम्पलेक्स, 6 करोड़ के 20 चाइल्ड वेलफेयर सेंटर (आंगनबाड़ी), 1.94 करोड़ के कनेरा गोड से मनक्याई मार्ग, 3.57 करोड़ के लरेठी से तहरोली अब्दापुर मार्ग सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्मित किए जाने वाले 10.94 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

  • जन आभार यात्रा की झलकियां
  • मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को उपहार में मिली तलवार को उन्होंने प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
  • वहीं उपहार में मिले पीतल के मुग्धर को धुमाकर जय श्री राम का नारा लगाया।
  • गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया।
  • मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा।
  • मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के स्वागत में जगह-जगह 200 से ज्यादा मंच बनाये गये थे, जिसमें महिलाएं, पुरूष, बच्चे, वृद्ध सभी ने आत्मीय स्वागत किया ।
  • स्कूलों के विभिन्न बैंड दलों द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
  • डेढ़ कि.मी. निकली आभार यात्रा में पूरे मार्ग में नागरिकों की भारी भीड़ रही ।
  • आसमान में बादलों और ठंड के बीच सूर्य देवता के दर्शन से मानो ऐसा लग रहा था कि प्रकृति भी अपने इस अतिथि के स्वागत को आतुर है।
Dr mohan yadavlatest hindi newsMadhya pradesh news in Hindiडॉ. मोहन यादव की सागर मेंमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd