Home » झमाझम बारिश में धुल गई गर्मी. जीरकपुर औऱ मोहाली में कई जगह पड़े ओले

झमाझम बारिश में धुल गई गर्मी. जीरकपुर औऱ मोहाली में कई जगह पड़े ओले

  • जीरकपुर और मोहाली में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

चंडीगढ़। बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान शहरवासियों को बुधवार को राहत की सांस मिली। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और तेज हवाएं चली। इसके बाद कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। इतना ही नहीं देर शाम जीरकपुर और मोहाली में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान भी सामान्य रहने की उम्मीद है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पारे की बढ़ोतरी के साथ 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। ध्यान रहे कि बीते दो दिनों से तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है। पहले जो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, वह अब 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आसपास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इसके कारण मंगलवार को बारिश होनी थी। लेकिन चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई। केवल तेज हवाएं चलीं। अब धीरे-धीरे यह तापमान बढऩे लगेगा। इसके कारण लोगों को फिर से गर्मी झेलनी पड़ेगी। पहाड़ी इलाकों में यह पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा सक्रिय देखा गया है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd