Home » अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करेगा इसरों का एक गगनयात्री, नासा के साथ चल रहा मिशन

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करेगा इसरों का एक गगनयात्री, नासा के साथ चल रहा मिशन

  • इसरो, नासा और एक प्राइवेट कंपनी एक्सिओम स्पेस का यह एक सयंक्त मिशन होगा।

नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में भारत जल्द ही अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। जी हां, लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। सिंह ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का एक गगनयात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करेगा।

अगस्त में अंतरिक्ष स्टेशन भेजने का है प्लान

दरअसल, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए इसरो और नासा एक संयुक्त मिशन पर काम कर रही है। इसरो, नासा और एक प्राइवेट कंपनी एक्सिओम स्पेस का यह एक सयंक्त मिशन होगा। हाल ही में, इसरो ने इस संयुक्त मिशन के लिए एक्सिओम स्पेस के साथ एक अंतरिक्ष उड़ान समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन अगस्त 2024 में फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जा सकता है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd