राजस्थान में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां जोरों – शोरों से चुनावी सभाएं कर रही है। इसी बीच आज उत्तर प्रदेश एक सीएम योगी आदित्यनाथ आज जोधपुर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी बोले- राजस्थान में सरकार नहीं माफियागीरी चल रही है, अराजकता पनप रही है। जोधपुर में दो साल पहले सड़कों पर तलवारें लहरा रही थीं। अगर यूपी में ये दंगाई होते तो मेरा बुलडोजर इनको ठीक कर देता। कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण करती है। सिर्फ एक ही समुदाय के हित की बात करती है। कांग्रेस ऐसा करेगी तो गरीब, आदिवासी, पिछड़े, किसान और युवा कहां जाएंगे?
उन्होंने आगे कहा- राजस्थान सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती। महिलाओं को सम्मान और गरीब को कल्याण नहीं दे सकती। विकास योजना नहीं दे सकती। आस्था को भी सम्मान नहीं दे सकती। रामनवमी के जुलूस पर सरकार रोक लगाती है। जोधपुर में एक साल पहले संत की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी। सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है।