Home » भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, दिल्ली एयरलिफ्ट किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, दिल्ली एयरलिफ्ट किया

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संगठन महामंत्री हितानंद बंसल हॉस्पिटल पहुंचे।

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। इससे पहले तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संगठन महामंत्री हितानंद बंसल हॉस्पिटल पहुंचे। झा का दो दिन से न्यूरो संबंधी बीमारी के चलते बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झा की तबियत की जानकारी ली और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था को लेकर बातचीत की है। प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वह ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल है। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था। झा मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। झा की संगठन में अच्छी पकड़ मान जाती है।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर फोटो पोस्ट कर लिखा है कि आज भोपाल में अस्पताल पहुंच कर भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रभात झा जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछी। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd