Home » मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

देश के मशहूर ग़ज़ल सम्राट और पद्म श्री पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (26 फरवरी, 2024) को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 11 बजे मुंबई में आखिरी सांस ली। वह कुछ समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, गायक लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

सोनू निगम ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिग्गज गायक के प्रति संवेदना व्यक्त की। सोनू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। मेरा दिल यह जानकर रो रहा है कि आप अब नहीं रहे। वहां रहने के लिए धन्यवाद। ओम शांति।” .

पंकज उधास की प्रसिद्ध ग़ज़लें

पंकज उधास आज भले ही दुनिया को छोड़कर चले गए हों, लेकिन उनका संगीत सुख-दुख में हमारे दिलों को सुकून पहुंचाता रहेगा। ‘चिट्ठी आई है’, ‘चांदी जैसा रंग तेरा’, ‘थोड़ी थोड़ी पिया करो’, ‘एक तरफ उसका घर’ और ‘आज जिनके करीब होते हैं’ उनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाओं में से हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd