- बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कम से कम चार लोग घायल हो गए।
बेंगलुरु। बेंगलुरु के राजाजीनगर में द रामेश्वरम कैफे में हुआ धमाका । इस दौरान हादसे में कई लोगों को चोट लगने की भी जानकारी सामने आ रही है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कम से कम चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं।
तेजस्वी सूर्या ने सिद्धारमैया से किया सवाल
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा, अभी-अभी रामेश्वरम कैफे के संस्थापक नागराज से उनके रेस्तरां में हुए विस्फोट के बारे में बात हुई।
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-2.png)
यह स्पष्ट रूप से बम विस्फोट का मामला प्रतीत होता है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। व्हाइटफ़ील्ड के फायर स्टेशन ने कहा कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुँचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-3.png)