Home » जी-20 सम्मलेन के लिए दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति का वैभव

जी-20 सम्मलेन के लिए दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति का वैभव

दिल्ली। देश की राजधानी में 8 से 10 सितम्बर के बीच होने वाले जी-20 को जोरदार तैयारियां चल रही है। इस सम्मलेन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष तथा मेहमान शामिल होंगे। जिसके मद्देनजर राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र को दुल्हन की तरह रंगीन लाइट तथा भारतीय संस्कृति की झलकियों से सजाया जा रहा है।

इस सम्मलेन में मुख्यतः तीन बातों स्वच्छता, सुंदरता और स्वाद पर प्रमुखता से जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए दिल्ली की सडकों को विशेष रंगीन रौशनी से सजाया जा रहा है। वहीँ, विदेशी मेहमानों के लिए ठहरने वाली सडकों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है। जिसमें धार्मिक संस्कृति को दिखाते हुए शिवशक्ति की झलक दिखाई गयी है।

गौतलब है, जी-20 शिखर सम्मलेन की ख़ास थीम ‘वसुधैव कुटुंभ्कम’ पर एक पृथ्वी-एक परिवार का सन्देश देते हुए करीब दस हजार फ़ीट के क्षेत्र में विभिन्न प्रतीकों को प्रदर्शित किया गया है। सम्मलेन के आयोजन स्थल ;भारत मंडपम’ में दूसरे माले पर तीन हजार फीट के क्षेत्र में एक सांस्कृतिक गलियारा बनाया जा रहा है। जिसमें भारतीय संस्कृति के प्रतीकों के साथ विश्व की अद्भुत घटनाओं और आविष्कारों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसमें खासतौर पर भारतीय संस्कृति को दिखाते हुए कुम्भ मेले की तस्वीरें तथा ऋग्वेद के श्लोकों को अंकित किया जाएगा। आपको बता दें विदेशी मेहमानों को हिन्दुस्तान के अलग क्षेत्रों के व्यंजन परोसे जाएंगे, जो पूरी तरह से शाकाहारी होंगे।

bharat mandapamdelhi newsg20g20 meetingg20 summitlatest delhi news

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd