Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा- कटनी के विकास को चार चांद लगा रही भाजपा सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा- कटनी के विकास को चार चांद लगा रही भाजपा सरकार

कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। देश को विकसित बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आप सभी मतदाता भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। मोदी जी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शमाज़् ने कटनी में नुक्कड़ सभा और सिंधी समाज सहित विभिन्न समाज एवं नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की बैठकों को संबोधित करने के पश्चात जनसंपर्क भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सामान्य न होकर 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। मतदाताओं को यह मालूम होना चाहिए की 2014 से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में हर तरफ आतंकी घटनाएं, लूट, भ्रष्टाचार, भय, असुरक्षा का माहौल था। लेकिन 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आतंकवाद का लगभग सफाया हो चुका है।

कटनी के समग्र विकास की कार्य योजना तैयार है

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कटनी एक समय में प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र रहा है। कटनी रेलवे का भी बहुत बड़ा जंक्शन है। कटनी में आने वाले डेढ़ वर्ष में मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। पॉलिटेक्निक में माइनिंग का पाठ्यक्रम शुरू हो चुका है। लॉजिस्टिक हब का कार्य तेजी से चल रहा है। लॉजिस्टिक हब शुरू होते ही कटनी के विकास को चार चांद लग जाएंगे। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है, लेकिन बीते वर्ष जी-20 की बैठक से पहले खजुराहो में एक अभियान चलाकर स्वच्छता का कार्य किया गया।

जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों ने भी माना कि खजुराहो इंदौर से कम स्वच्छ नहीं है। ऐसा जन जागरूकता लाकर किया गया। चुनाव बाद कटनी में इसी तरह का अभियान चलाकर सफाई करना है। इसके अलावा कटनी के समग्र विकास की कार्य योजना तैयार है। आने वाले दिनों में कटनी के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। कटनी के साथ मध्यप्रदेश और देश के विकास के लिए आप सभी श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd