Home » बड़ी खबर : राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को होगा चुनाव, 15 फरवरी तक दे सकते नामांकन पत्र

बड़ी खबर : राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को होगा चुनाव, 15 फरवरी तक दे सकते नामांकन पत्र

चुनाव आयोग ने सोमवार यानी 29 जनवरी को 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक चुनाव 27 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी।दरअसल, 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल, 2024 में उनकी सेवानिवृत्ति पर समाप्त होने वाला है।

चुनाव आयोग के पत्र के मुताबिक नामांकन 8 फरवरी से शुरू होंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 15 फरवरी रखी गई। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी।

15 राज्यों में इन सीटों पर होंगे चुनाव

  1. आंध्र प्रदेश: 3
  2. बिहार: 6
  3. छत्तीसगढ़: 1
  4. गुजरात: 4
  5. हरियाणा: 1
  6. हिमाचल प्रदेश: 1
  7. कर्नाटक: 4
  8. मध्य प्रदेश: 5
  9. महाराष्ट्र: 6
  10. तेलंगाना: 3
  11. उत्तर प्रदेश: 10
  12. उत्तराखंड: 1
  13. पश्चिम बंगाल: 5
  14. ओडिशा: 3
  15. राजस्थान: 3

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd