- नितिन गडकरी से इलकल-कारवार राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में अपग्रेड करने का अनुरोध किया है।
- कर्नाटक के सड़क और राजमार्ग बुनियादी ढांचे में परिवर्तनकारी बदलावों पर जोर दिया।
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और हावेरी-गडग निर्वाचन क्षेत्र के सांसद बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इलकल-कारवार राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में अपग्रेड करने का अनुरोध किया है। बोम्मई ने बुधवार को गडकरी से मुलाकात की और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल पर गर्व व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के सड़क और राजमार्ग बुनियादी ढांचे में परिवर्तनकारी बदलावों पर जोर दिया।
गडकरी ने की ओडिशा के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की समीक्षा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, पार्वती परिदा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली में ओडिशा राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री धामी ने भी की थी गडकरी से मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नई दिल्ली में गडकरी से मुलाकात की, जिसमें उत्तराखंड में सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।