Home » विश्व वेटलैंड्स दिवस : पर्यावरण बचाने इंदौर में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित 200 विशेष कर रहे मंथन

विश्व वेटलैंड्स दिवस : पर्यावरण बचाने इंदौर में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित 200 विशेष कर रहे मंथन

इंदौर के सिरपुर सामसर साइट में बड़ा आयोजन, पक्षी विहार में आते हैं विदेशी पक्षी

भोपाल। आज दो फरवरी को पूरा विश्व विश्व वेटलैंड्स दिवस मना रहा है। इस दिन पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया भर में सम्मेलन, संगोष्ठी और मंथन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर जिले में स्थित सिरपुर रामसर साइट पर पर्यावरण को बचाने के लिए बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हैं। यहां आयोजित समारोह में करीब 200 पर्यावरण विशेषज्ञ पर्यावरण को बचाने के लिए मंथन मर रहे हैं। समारोह को मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने शुभारंभ किया है।

80 रामसर साइट के प्रबंध हो रहे शामिल

विश्व वेटलैण्ड्स दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और मप्र राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण, पर्यावरण विभाग मध्यप्रदेश और नगर पालिक निगम द्वारा आयोजन किया जा रहा है। समारोह में देश के सभी राज्यों के वेटलैण्डर प्राधिकरण के अधिकारी, वैज्ञानिक तथा देश की 80 रामसर साइट्स के प्रबंधक सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ सम्मिलित हो रहे हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd