Home » दिल्ली गणतंत्र दिवस आयोजन पर सीएम केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले -‘भगवान राम जाति को नहीं मानते थे…

दिल्ली गणतंत्र दिवस आयोजन पर सीएम केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले -‘भगवान राम जाति को नहीं मानते थे…

दिल्ली। आज यानि 25 जनवारी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया है। इस सरकार के द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाग लिया था। जहाँ उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह पुरे देश के लिए गर्व और बेहद ही ख़ुशी की बात है। उन्होंने कहा भगवान राम से हमें त्याग की सीख मिलती है। उन्होंने कभी जाति को नहीं माना था, राम राज्य में सभी अपने धर्म का पालन करते हैं। पर आज हमारा समाज हटी और धर्म के नाम पर बता हुआ है। उन्होंने कहा की उनकी सरकार भी राजधानी में रामराज्य जैसी सरकार चला रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के संबोधन में सीएम केजरीवाल ने कहा कि रामायण की तरह राम राज्य की परिभाषा के अनुसार शहर पर शासन करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा की उनकी सरकार भी राजधानी में रामराज्य जैसी सरकार चला रहे हैं।इस बात पर और ज्यादा जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में शिक्षा व्यस्था को बदला है। दिल्ली में राम राज्य से प्रेरित होकर शासन किया है। राम राज्य का मतलब सुख-शांति वाला शासन होता है।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि हम वरिष्ठ नागरिको के लिए 12 तीर्थ स्थलों की मुफ्त में ‘तीर्थ-यात्रा’ कराते हैं। अब तक 83,000 लोगों को ‘तीर्थ-यात्रा’ पर ले जाया गया है। कई लोगों ने कहा है उनकी इच्छा अयोध्या जी के दर्शन करने की है. हम अधिक से अधिक लोगों को अयोध्या जी ले जाने का प्रयास करेंगे।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd