165
क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के खिलाफ लोग सडक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसके पीछे की वजह ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करना बताया जा रहा है। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ उनके मुंबई में उपस्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसके पीछे का कारण बताया कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से बार-बार पेटीएम फर्स्ट गैम्बलिंग विज्ञापनों को बंद करने का अनुरोध किया। मगर अब तक ऐसा नहीं हुआ है। हम तेंदुलकर के खिलाफ नहीं हैं मगर एक भारत रत्न व्यक्ति के लिए यह अशोभनीय है। उन्हें विज्ञापन बंद कर देना चाहिए या फिर भारत रत्न लौटा देना चाहिए।