इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी बुधवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला मैदान पर मैच खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली ने 214 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने राइली रूसो ने 37 गेदों पर नाबाद 82 रनों की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रनों बनाएं। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 54 और वार्नर ने 46 रनो की पारी खेली।
दोनों टीम में हुए ये बदलाव
कप्तान शिखर धवन ने अथर्व तायड़े और कगिसो रबाडा की वापसी हुई है, वहीं दिल्ली के मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायड़े, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रभसिमरन, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, ऋषि धवन और मोहित राठी।
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, खलील अहमद और ईशांत शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स : मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे और सरफराज खान।
दोनों टीमें 10 साल बाद धर्मशाला मैदान पर मैच खेला जाएगा। इससे पहले साल 2013 में दोनों टीमें यहां भिड़ी थीं, तब पंजाब को सात रन से जीत मिली थी। उस समय पंजाब को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था।
पंजाब और दिल्ली की अंकतालिका में ये है हाल
मौजूदा सीजन में अब तक दोनों टीमों ने 12 मैच खेले हैं। जिनमें से पंजाब ने छह, दिल्ली ने 4 मैच जीतें। और पंजाब ने इतने ही मैचों में हारें हैं। वहीं दिल्ली ने अंक तालिका में सबसे नीचे है।
बराबरी की है टीमें
दिल्ली और पंजाब के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पंजाब 16 और दिल्ली ने 15 मुकाबले जीते हैं।