Home » स्पेन से आई महिला के साथ झारखण्ड में दुष्कर्म, भारत भ्रमण पर आए थे दंपति, जांच में जुटी पुलिस

स्पेन से आई महिला के साथ झारखण्ड में दुष्कर्म, भारत भ्रमण पर आए थे दंपति, जांच में जुटी पुलिस

Dumka Gangrape: झारखंड के दुमका में स्पेन से आई महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात 10 हैवानों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

शुक्रवार (1 मार्च) की देर रात झारखंड के दुमका शहर से चौका देने वाला मामले सामने आया है। जिसमे स्पेन से आई महिला के साथ 10 लोगों ने दुष्कर्म किया। यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र  में दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभी तक 3 गुनहगारों को हिरासत में लिया है, वहीं 7 आरोपी फरार हैं। साथ ही महिला का मेडिकल जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला:-

जानकारी के अनुसार, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक से घूमते हुए बांग्लादेश से भारत के दुमका शहर पहुँची थी। इसके बाद दंपति बिहार से होते हुए नेपाल जाने वाले थे। दुमका पहुँचने पर रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान 8 से 10 लोग टेंट के अंदर जाकर दंपति के साथ हाथापाई करने लगे और फिर महिला के साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया:-

बता दें, घटना के बाद महिला को स्थानिय सरैयाहाट सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने 3 आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया है, जिनसे पुलिसकर्मी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को फरार आरोपियों की जानकारियाँ मिली हैं।

By Anupam Tiwari

dumka gangrapespanish women rape

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd