Home » मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से बेहाल लोगों के खिले चेहरे, यलो अलर्ट जारी

मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से बेहाल लोगों के खिले चेहरे, यलो अलर्ट जारी

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।
    मुंबई।
    मुंबई के लोगों की सुबह काफी खुशनुमा रही। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। इससे पहले, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 24 जून के आसपास मुंबई और कोकन के कई इलाकों में मानसून पहुंच सकता है। पूरे देश को मौसम ने उलटफेर के चक्रव्यू में फंसा रखा है। कोई बारिश के इंतजार में है तो कोई बारिश के बंद होने के इंतजार में है। उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ आ गई है। जबकि मुंबई के लोगों के इंतजार पर ब्रेक लग गया है। मुंबई में मानसून पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत दिया है। मुंबई में मानसून के पहुंचते ही झमाझम बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को मुंबई में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी और मंगलवार को 54.5 मिमी से 94.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है। शहर में पिछले 24 घंटों में 10.5 मिमी बारिश पहले ही हो चुकी है। आईएमडी ने दोनों दिनों में बिजली गिरने के साथ ही आंधी की भी भविष्यवाणी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd