मणिपुर में जारी हिंसा और उपद्रव के बीच वहां फंसे प्रदेश के 24 छात्रों और अन्य लोगों को निकालने की राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो दिन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मणिपुर के मुख्यमंत्री से लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय और नई दिल्ली स्थित मप्र आवासीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी भी मणिपुर सरकार के आला अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी छात्रों और अन्य लोगों को वहां से सकुशल निकाल लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक 24 छात्रों ने प्रदेश सरकार से संपर्क किया है कि मणिपुर से निकाला जाए। जानकारी के अनुसार मणिपुर में पढ़ाई कर रहे छात्रों और अन्य लोगों से सरकार संपर्क कर रही है। कई छात्रों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं बात की है। उन्हें ढांढस बंधाया है कि राज्य सरकार जल्द निकालेगी।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने मणिपुर से 50 लोगों को बाहर निकालने की व्यवस्था कर दी है। कल मंगलवार को दोपहर बाद मणिपुर से एलायंस एयरलाइन के जरिए सभी लोगों को दिल्ली लाया जाएगा। यहां से भोपाल और इंदौर लाया जाएगा।
आवासीय आयुक्त संभाल रहे व्यवसथा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद दिल्ली में आवासीय आयुक्त ने मणिपुर से आने वाले छात्रों और अन्य लोगों को मध्यप्रदेश भवन में रुकने और खाने की व्यवस्था के लिए लगाया गया है।
मुख्यमंत्री की अपील संपर्क करें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि जिनके घर के छात्र या अन्य लोग मणिपुर राज्य में फंसे हैं, वह प्रदेश सरकार और आवासीय आयुक्त से संपर्क करें। कल दोपहर तक जो छात्र प्रदेश सरकार से संपर्क कर लेंगे, उन्हें कल मंगलवार को ही वहां से निकाल कर दिल्ली पहुंचा दिया जाएगा।
- यह छात्र मणिपुर में फंसे हैं
- जिला छात्रों के नाम
- खंडवा शशिभान तिवारी, शिवम राय, हर्ष राव
- खरगोन शिल्पा सोनी
- बैतूल आलोक राय, सचिन आर्या
- इंदौर अजय पाल, करन कुंतल
- ग्वालियर हर्षित वर्मा, हर्ष सिंह
- जबलपुर सुयश पटेल
- शिवपुरी मनोज पाल
- सिंगरौली ऋतिक मिश्रा
- धार नंद किशोर यादव
- सागर कामिनी कश्यप
- खंडवा ओजस मुधिराज
- ग्वालियर अंश अग्निहोत्री
- सतना निखिल सिंह
- मुरैना बालकिशन वाजपेयी
- पन्ना चेतन पयासी
- नीमच सुजल बिसानी