Home » सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, छह की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, छह की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

सिक्किम के नाथू ला में हिमस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें खबर लिखने तक करीब 10 लोगों के मरने की खबर आ रही है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल अवस्था में हैं। इसमें करीब 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका भी बताई जा रही है। बचाव अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन की घटना मंगलवार दोपहर की है। घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd