- केरल के कई तटीय गांव और शहर में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
- ऊंची लहरों के कारण घरों में पानी घुस गया और कई इमारतें नष्ट हो गईं।
कोल्लम । पश्चिम बंगाल और असम के बाद अब केरल भी मौसम की मार झेल रहा है। केरल के कई तटीय गांव और शहर में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इससे नौकाओं और मछली पालन से जुड़े लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा कोल्लम शहर की स्थिती खराब है। यहां रविवार को ऊंची लहरों के कारण घरों में पानी घुस गया और कई इमारतें नष्ट हो गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और विरोध-प्रदर्शन किया।
पांच घरों को पहुंचा नुकसान
कोल्लम तटीय इलाके में ऊंची लहरों के कारण रविवार रात घरों में पानी घुस गया। इससे करीब पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मांग है कि जिन लोगों ने पूरी तरह या आंशिक रूप से घर खो दिए हैं, उन्हें घरों की निर्माण मरम्मत के लिए प्रशासन से मुआवजा मिलना चाहिए।