(किशन चौबे) बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार सभी विपक्षी पार्टीयों को एक करने में लगे हैं। दिल्ली में नितीश कुमार, केजरीवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2024 के लोकसभा चुनान से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक करने में जुट गए हैं। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस जीत के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर से ‘दिल्ली फतेह’ दौरा शुरु कर दिया है। नीतीश कुमार, केजरीवाल और कांग्रेस के बीच तालमेल बनाने में अहैम भुमिका निभा सकते हैं। बेंगलुरु में शपथ समारोह के बाद सीएम नीतीश कुमार सिधे दिल्ली आए और दिल्ली आ कर वो केजरीवाल से मुलाकात किये। अब वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। पिछले कुछ महीनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की हैं। न सिर्फ कांग्रेस के सहयोगी दलों से, बल्की देश के और भी विपक्षी दलों के नेताओं से लगातार मिलकर विपक्ष को एक जुट करने में लगे हैं। कर्नाटक का चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव की तैयारी के लिए पटना में प्रस्तावित बैठक कर रही है। नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर पटना में चल रही प्रस्तावित बैठक पर बात कर सकते हैं।
122