Home » मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट से नौ घायल, डोंबिवली फैक्टरी विस्फोट में 10 में से 4 मृतकों की शिनाख्त

मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट से नौ घायल, डोंबिवली फैक्टरी विस्फोट में 10 में से 4 मृतकों की शिनाख्त

  • डोंबिवली फैक्ट्री विस्फोट में मरे 10 में से 4 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है।
  • चेंबूर में से सीजी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था।

मुंबई । बृहस्पतिवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं कुछ दिनों पहले हुए डोंबिवली फैक्ट्री विस्फोट में मरे 10 में से 4 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

मुंबई के चेंबूर इलाके में सुबह तकरीबन 7:30 बजे एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। आस-पास के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो एक घर से आग और धुआं नजर आ रहा था। चेंबूर में से सीजी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। इसके बाद वहां आग लग गई। यही नहीं इस ब्लास्ट से इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ब्लास्ट से 9 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। जिसमें 2 नाबालिग हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd