Home » चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ बनेगा नया इतिहास, चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ बनेगा नया इतिहास, चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत

  • चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 02.35 बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।
  • चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर रोवर का उतरना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना।
    नई दिल्ली ।
    अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इस सप्ताह नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।
    भारत को पीछे रहना मंजूर नहीं
    केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा में अंतरिक्ष संबंधी महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिससे पता चलता है कि जिन देशों ने भारत से बहुत पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे आज भारत को एक समान सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।
    14 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग
    बता दें कि चंद्रयान-3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 02.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd