Home » लंदन मेें भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हैदराबाद की रहने वाली है लड़की

लंदन मेें भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हैदराबाद की रहने वाली है लड़की

लंदन में हैदराबाद की एक छात्रा की उसके फ्लैटमेट ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 27 साल की कोंथम तेजस्विनी रेड्डी लंदन के वेम्बली में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं। 6 दिन पहले ब्राजील का एक शख्स उनके फ्लैट में रहने के लिए आया था।

आरोप है कि उसी शख्स ने मंगलवार सुबह तेजस्विनी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्विनी पिछले साल मार्च में मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए लंदन गई थीं।

एक और लड़की पर भी हमला किया
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक तेजस्विनी के अलावा एक और लड़की पर हमला किया गया जहां तेजास्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अखिला का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालाकि दोनों पर हमला करने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने सोशल मीडिया की भी ली मदद
पुलिस ने इस मामले में मौके से 24 साल के लड़के और 23 साल की लड़की को गिरफ्तार किया। बाद में लड़की को छोड़ दिया। लड़का अभी भी पुलिस की गिरफ्त में है। घटना के बाद पुलिस को एक और संदिग्ध आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने केवेन एंटोनियो लौरेंको नाम के शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से उसके बारे में जानकारी देने के लिए कहा था। मंगलवार शाम 6 बजे उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जांच में जुटा जासूसी दल
डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर लिंडा ब्रेडली ने कहा है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। संदिग्ध के बारे में जानकारी देने के लिए मैं लोगों का धन्यवाद करता हूं। वह फिलहाल हमारी कस्टडी में है। हम मामले की गंभीरता को समझते हैं। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मामले की जांच के लिए डिटेक्टिव्स की डेडिकेटेड टीम लगाई गई है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd