Home » दिल्ली में गर्मी ने दिखाया अपना सितम, शाम तक बदल सकता है मौसम

दिल्ली में गर्मी ने दिखाया अपना सितम, शाम तक बदल सकता है मौसम

  • बढ़ते तापमान से हाल के दिनों में दिल्ली की जनता को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके यानी एनसीआर में दिन भर कड़ी धूप रहेगी। माना जा रहा है कि शाम के समय बारिश हो सकती है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। धीरे धीरे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान से हाल के दिनों में दिल्ली की जनता को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। 25 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर हो सकता है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन के समय तेज सतही हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd