Home » पुरी के जगन्नाथ उत्सव में हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, मुख्यमंत्री पटनायक का एलान

पुरी के जगन्नाथ उत्सव में हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, मुख्यमंत्री पटनायक का एलान

  • मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुरी (ओडिशा) । पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से कई श्रद्धालु झुलस गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने अपने मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों का खर्च भी वहन करेगी।

नवीन पटनायक ने जताया दुख

पटनायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd