70
नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल को खूंखार अपराधियों के लिए सबसे बेस्ट जगह माना जाता है। मगर अब तिहाड़ जेल से ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में दो गुटों के बीच गैंगवार शुरू हो गई है। दो कैदियों ने विपक्षी गिरोह के शख्स पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित बुरी तरह से घायल है और उसे ओपीडी में भर्ती किया गया है।
- दिल्ली की तिहाड़ जेल में मारपीट की घटना सामने आई है।
- दबंगों ने दूसरे गुट के मेंबर पर चाकू से हमला बोल दिया।
- घायल शख्स को अस्पताल के ओपीडी में भर्ती किया गया है।