Home » हज यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना

हज यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना

  • हज यात्रा 2024 के लिए यात्रियों का पहला जत्था आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना हो गया।
  • हज 2024 की पहली उड़ान 285 यात्रियों के साथ सुबह 2.20 बजे मदीना के लिए रवाना होगी।

नई दिल्ली। हज यात्रा 2024 के लिए यात्रियों का पहला जत्था आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना हो गया। दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि आज, हज 2024 की पहली उड़ान 285 यात्रियों के साथ सुबह 2.20 बजे मदीना के लिए रवाना होगी। मैं उन सभी को बधाई देती हूं। वहीं, विदेश मंत्रालय में सचिव मुक्तेश के परदेसी ने सऊदी अरब की अपनी हालिया यात्रा के दौरान इस साल के हज की तैयारियों की समीक्षा की और दोनों पक्षों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए कई मंत्रियों के साथ बैठकें कीं।

विदेश मंत्रालय ने हज की तैयारियों की समीक्षा की

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि राजनयिक, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले के सचिव की यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच संबंधों की गहनता को रेखांकित किया।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd