- भारत 2023 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद 134 देशों में से तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश था।
- भारत को आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में स्थान मिला था।
नई दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। देशवासियों और खासकर दिल्लीवालों के लिए यह खबर बेहद बुरी है। वहीं, बिहार का बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में उभरा है।
भारत 2023 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद 134 देशों में से तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश था। 2022 में, भारत को आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में स्थान मिला था। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में बेगुसराय का नाम सामने आया है। 2022 की रैंकिंग में भी शहर का नाम नहीं आया था।
भारतीय आबादी का 96 प्रतिशत, पीएम2.5 के स्तर को डब्ल्यूएचओ के वार्षिक पीएम2.5 दिशानिर्देश से सात गुना अधिक अनुभव करते हैं। देश के 66 प्रतिशत से अधिक शहरों में वार्षिक औसत 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक है।
2022 के बाद 2023 का हाल बेहाल
वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा पर्यावरणीय खतरा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वायु प्रदूषण हर साल दुनिया भर में अनुमानित सात मिलियन असामयिक मौतों के लिए जिम्मेदार है।