50
- हथियार बंद अपराधियों ने काफी करीब से मारी पांच से सात गोलियां मारी है।
आरा। बिहार के आरा जिले में बड़ी घटना देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आरा के नासरीगंज मार्ग पर भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच एक युवक मिथलेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। हथियार बंद अपराधियों ने काफी करीब से मारी पांच से सात गोलियां मारी है।
जानकारी के अनुसार मिथलेश पासवान रंगदारी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनभर से अधिक मामलों में आरोपित था। वहीं आरा के चर्चित शापिंग मॉल में बम फेकने के मामले में भी उस पर आरोप था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।