Home » चंदामामा के आंगन में खेलता बच्चा! इसरो ने साझा की रोवर प्रज्ञान की नई तस्वीरें

चंदामामा के आंगन में खेलता बच्चा! इसरो ने साझा की रोवर प्रज्ञान की नई तस्वीरें

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 इन दिनों चांद की धरती पर चहलकदमी मचा रहा है। इसरो ने हाल ही में लैंडर विक्रम के कैमरे से रोवर प्रज्ञान की तस्वीरें साझा की है। जिसमें रोवर प्रज्ञान चाँद पर इधर-उधर घूमता हुआ नजर आ रहा है।

इसरो द्वारा साझा किए इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें लिखा है सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया था। ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा हो, और माँ स्नेहपूर्वक देख रही हो। है ना? इस वीडियो को दुनिया भर के लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

आपको बता दें. इसरो चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के दुनिया में दक्षिणी धुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की जानकारी दी है। इसके अलावा एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की बीतें दिन पुष्टि हुई है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd