- हादसे में एक लड़की की जान चली गई और 16 से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह हादसा अलसुबह बांदीकुई थाना इलाके में हुआ।
दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में आज सुबह फिर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक एसी स्लीपर बस बेकाबू होकर 10 फीट गहरे गड्डे में गिर गई। हादसे में एक लड़की की जान चली गई और 16 से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक था कि बस अनियंत्रित होकर एक लेन से डिवाइडर तोड़ती हुई विपरीत लेन को भी क्रॉस करके एक्सप्रेस वे से नीचे गिरकर पलट गई। यह बस हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही थी। प्रारंभिक तौर हादसे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आ जाना बताया रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह हादसा अलसुबह बांदीकुई थाना इलाके में हुआ। हादसे के समय एसी बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। इसी दौरान चालक को भी नींद की झपकी आ गई और बस बेकाबू हो गई। चालक ने जब तक खुद को संभाला तब तक बस एक लेन से डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में पहुंच गई। फिर दूसरी लेन की भी लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से करीब 10 फीट नीचे गिरकर पलट गई।