Home » चंद्रयान 3 ने पूरी की दो-तिहाई यात्रा, चांद की सतह पर पहुंचने के बेहद करीब:इसरो

चंद्रयान 3 ने पूरी की दो-तिहाई यात्रा, चांद की सतह पर पहुंचने के बेहद करीब:इसरो

श्रीहरिकोटा। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस रीसर्च सेंटर से लांच हुए चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी द्रुव पर पहुंचने के और करीब आ गया । इसरो ने बताया कि आज चंद्रयान-3 ने चांद के सफर की दो-तिहाई यात्रा पूरी कर ली। करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी पर से चांद का गुरूत्वाकर्षण चंद्रयान-3 को अपनी ओर खींचेगा। चंद्रयान-3 भी चांद की औरबिट को पकड़ने का प्रयास करेगा।


कल का दिन चंद्रयान 3 के लिए बहुत अहम होने वाला है। 5 अगस्त की शाम करीब 7 बजे चंद्रयान 3 का लूनर औरबिट इंजेक्शन कराया जायेगा। जिससे चंद्रयान 3 चांद की पहली औरबिट में प्रवेश कर पायेगा। इसरो वैज्ञानिकों का यह प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक वे चंद्रयान 3 को पेरिल्यून (चांद की प्रथम कक्षा ) तक नहीं पहुंचा देते। वैज्ञानिकों को पूर्ण भरोसा है कि वे चंद्रयान 3 को चांद की प्रथम कक्षा में प्रवेश कराने में सफल होंगे।

Chandrayaan 3 completes two-thirds of journey, very close to reaching lunar surface: ISRO

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd