Home » अडानी फिर बने एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस, नेटवर्थ में हुआ 4.38 अरब डॉलर का इजाफा

अडानी फिर बने एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस, नेटवर्थ में हुआ 4.38 अरब डॉलर का इजाफा

  • अडानी ने झोंग शानशान को पछाड़ का फिर से यह रुतबा हासिल कर लिया है।
  • अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी की बदौलत उनकी संपत्ति अब 64.2 अरब डॉलर हो गई है।
    नई दिल्ली ।
    अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के अच्छे दिन लौटने लगे हैं। हिंडनबर्ग के झटके से उबरकर अडानी अब एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। मुकेश अंबानी पहले नंबर पर हैं। अडानी ने झोंग शानशान को पछाड़ का फिर से यह रुतबा हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब 23 स्थान से छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले कई दिन से अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी की बदौलत उनकी संपत्ति अब 64.2 अरब डॉलर हो गई है। मंगलवार को उनके नेटवर्थ में 4.38 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। चीन के झोंग शानशान अब 62.4 अरब डॉलर के साथ 19वें स्थान पर हैं। एशिया के सबसे बड़े रईस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं। उनके पास 84.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।
    बर्नार्ड अर्नॉल्ट को एक ही दिन में 11.2 अरब डॉलर का झटका
    दूसरी ओर दुनिया के अमीरों की लिस्ट (rich list) में पहले नंबर पर काबिज बर्नार्ड अर्नॉल्ट को एक ही दिन में 11.2 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से घटकर 192 अरब डॉलर रह गई है। एलन मस्क ने भी कल 2.22 अरब डॉलर गंवाए हैं। उनके पास अब 180 अरब डॉलर की संपत्ति है। जेफ बेजोस के पास 139 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह तीसरे स्थान पर हैं।
    टॉप-10 में नौ अमेरिकी
    बिलेट्स 125 अरब डॉलर के चौथे, वॉरेन बफेट 113 अरब डॉलर के साथ पांचवें, लैरी एलिशन 111 अरब डॉलर के साथ 6ठे स्थान पर हैं। लैरी पेज 111 अरब डॉलर के साथ 7वें, स्टीव बाल्मर 110 अरब डॉलर के साथ 8वें, स्गी ब्रीन 105 अरब डॉलर के साथ 9वें और मार्क जुकरबर्ग 90.3 अरब डॉलर के साथ 10वें पायदान पर हैं। टॉप-10 में नौ अमेरिकी हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd