जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 5 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार की सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस आठ घंटे की मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सेना के मुताबिक पुंछ के हमले में शामिल कुछ आतंकवादी इसी जंगल में अपना डेरा जमा रखा था। जिस कारण से सेना ने उनका खोज अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। अब सुबह से ही दोनों ओर से फाइरिंग हो रही है। इसमें कई आतंकवादियों के हताहत होने की खबर है। अभी रजौरी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
शहीदों की संख्या में हो सकता है बढ़ावा
सेना ने बताया कि राजौरी में कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही यह अभियान 3 मई से शुरू हुआ था। शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। इस जंगल में पेड़ पौधों और ज्यादा हरियाली के वजह से आतंकवादी को असानी से नही काबू किया जा सकता। इनके एक गुफा के अंदर छिपे होने की खबर थी। सेना ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल राजौरी में इटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।