Home » जलवायु परिवर्तन से भारत में 30 लाख बच्चों का समय से पहले जन्म, अध्ययन में खुलासा

जलवायु परिवर्तन से भारत में 30 लाख बच्चों का समय से पहले जन्म, अध्ययन में खुलासा

  • दुनिया में समय से पहले जन्म लेने वाला हर पांचवां बच्चा भारतीय होता है।
  • भारत में औसतन हर घंटे 345 नवजातों का जन्म समय से पहले हो रहा है।

नई दिल्ली। Climate change के कारण अधिक temperature के संपर्क में आने से बच्चों के समय से पहले जन्म लेने का खतरा 60 फीसदी तक बढ़ गया है। Flinders University से जुड़े शोधकर्ताओं के Study में सामने आया है कि भारत में औसतन हर घंटे 345 नवजातों का जन्म समय से पहले हो रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहा है।

हर 13वें बच्चे का जन्म समय से पहले हो रहा है। आश्चर्यजनक रूप से दुनिया में समय से पहले जन्म लेने वाला हर पांचवां बच्चा भारतीय होता है।

पहले से कहीं ज्यादा माताओं को नवजात बच्चों को लेकर डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसका सामना दुनियाभर में बच्चे कर रहे हैं।

खतरनाक साबित हो सकते हैं परिणाम

समय से पहले जन्म तब कहा जाता है जब गर्भस्थ शिशु का जन्म गर्भावस्था के 37 सप्ताह के पहले हो जाता है। यदि किसी बच्चे का जन्म गर्भावस्था के 40 सप्ताह के बाद होता है तो उस जन्म को सामान्य माना जाता है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd