Home » नौका का इंजन खराब होने से अरब सागर में फंस गए थे 11 मछुआरे, तटरक्षक बल ने किया रेस्क्यू

नौका का इंजन खराब होने से अरब सागर में फंस गए थे 11 मछुआरे, तटरक्षक बल ने किया रेस्क्यू

नौका इंजन खराब होने की वजह से अरब सागर में फंस गई थी।
तटरक्षक बल ने अपने जहाज विक्रम की मदद से नौका को खींचकर तट पर पहुंचाया।
नई दिल्ली,
भारतीय तटरक्षक बल ने बचाव अभियान चलाकर अरब सागर में फंसी एक मछली पकड़ने वाली नौका को बचाया है। नौका इंजन खराब होने की वजह से अरब सागर में फंस गई थी। नौका पर क्रू के 11 सदस्य थे। तटरक्षक बल ने अपने जहाज विक्रम की मदद से नौका को खींचकर तट पर पहुंचाया।

तटरक्षक बल ने नौका को किया रेस्क्यू

भारतीय तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका IFB King का इंजन खराब हो गया था और वह बीती 5 फरवरी से अरब सागर में फंसी हुई थी। नौका पर क्रू के 11 सदस्य सवार थे। मछुआरों ने मदद मांगी तो भारतीय कोस्ट गार्ड ने मदद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने जहाज विक्रम को मौके पर भेजा। मछुआरे लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप से 280 नॉटिकल मील दूर पश्चिम में सागर के मध्य फंसी थी। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज विक्रम ने नौका को खींचकर मिनिकॉय द्वीप के तट पर पहुंचा दिया। लक्षद्वीप का मिनिकॉय द्वीप अरब सागर में स्थित है।

तटरक्षक बल समुद्र में भारतीय सीमाओं की निगरानी करने के अलावा अब राहत और बचाव कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। तटरक्षक बल ने बीते महीने ही पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में फंसी नौका को बचाया था। नौका पर 182 तीर्थयात्री सवार थे। तटरक्षक बल ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया। सभी तीर्थयात्री गंगा सागर मेले में शामिल होकर काकद्वीप जा रहे थे।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd