131
- आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी मुरली नगर में रहती है। उसके पड़ोस में ही उसके चाचा भी करते हैं। बीती 8 जून को उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर उसे अपने घर पर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और भाग गया। दो दिन बाद पीड़िता की जब तबियत खराब हुई तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इतना ही नहीं पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।